Tuesday, November 10, 2026

828 ...साधना, एकाग्रता और धर्म की रक्षा के संकल्प में होती है

राजा अज


एक बार राजा अज दोपहर की वंदना कर रहे थे। उसी समय लंकापति रावण उनसे युद्ध करने के उद्देश्य से वहाँ पहुँचा। दूर से उसने देखा कि राजा अज भगवान शिव की आराधना में लीन हैं।

वंदना पूर्ण करने के बाद राजा अज ने जल अर्पित किया,
लेकिन आगे की ओर चढ़ाने के बजाय जल पीछे की ओर फेंक दिया।


यह देखकर रावण को बड़ा आश्चर्य हुआ। युद्ध करने से पहले वह राजा अज के पास पहुँचा और पूछा कि राजन, पूजा के बाद जल तो भगवान को आगे अर्पित किया जाता है,
फिर आपने जल पीछे की ओर क्यों फेंका?


राजा अज ने शांत भाव से उत्तर दिया कि जब मैं आंखें बंद करके भगवान शिव का ध्यान कर रहा था, तब मुझे अपनी दिव्य दृष्टि से यहाँ से एक योजन दूर जंगल में एक गाय दिखाई दी।
मैंने देखा कि एक सिंह उस पर आक्रमण करने वाला है।
गाय की रक्षा के लिए मैंने जल पीछे की ओर फेंका।


रावण को यह सुनकर अत्यंत आश्चर्य हुआ। उसने सोचा कि क्या वास्तव में ऐसा संभव है?


वह तुरंत एक योजन दूर उस स्थान पर पहुँचा। वहाँ का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गया। गाय निश्चिंत होकर हरी घास चर रही थी और सिंह के शरीर में कई बाण लगे हुए थे।


अब रावण को विश्वास हो गया कि राजा अज कोई साधारण योद्धा नहीं हैं। जिनके लिए जल भी बाण का रूप धारण कर सकता है और बिना लक्ष्य साधे ही लक्ष्य का भेदन हो सकता है, ऐसे महापुरुष को युद्ध में पराजित करना अत्यंत कठिन है।


अंततः रावण ने राजा अज से युद्ध करने का विचार त्याग दिया
और बिना युद्ध किए ही लंका लौट गया।



image.png

इस कथा का संदेश यह है कि सच्ची शक्ति केवल अस्त्र-शस्त्र में नहीं,
बल्कि साधना, एकाग्रता और धर्म की रक्षा के संकल्प में होती है।

No comments:

Post a Comment