केदारनाथ धाम में एक पर्यटक ने ₹90 की चाट को ‘बहुत महँगा’
कहा लेकिन दुकानदार के जवाब ने उसका नजरिया बदल दिया ।
पर्यटक – भैया, एक प्लेट चना चाट देना।
दुकानदार – अभी तैयार नहीं है।
भाई… मुझे इसे ताज़ा बनाना पड़ेगा।
पर्यटक – ठीक है… कितने की है?
दुकानदार – ₹90 प्रति प्लेट।
पर्यटक हैरान होकर – ₹90?
भाई, इतनी कीमत में शहर में पूरा खाना मिल जाता है!
दुकानदार हल्की मुस्कान के साथ –लगता है आप पहली बार केदारनाथ आए हैं?
पर्यटक – हाँ, मैं पश्चिम बंगाल से आया हूँ।
दुकानदार –इसीलिए तो•••
यहाँ चीज़ें वैसे काम नहीं करतीं जैसे मैदानी इलाकों में करती हैं।
उसने पास रखी एक पानी की बोतल उठाई।
दुकानदार–आपके शहर में ये बोतल कितने की है?
पर्यटक – ₹20 की।
दुकानदार–और यहाँ?
₹80 की।
पर्यटक – इतना फर्क क्यों?
दुकानदार–क्योंकि यहाँ सामान सीधे ट्रक से दुकान तक नहीं आता भाई•••
गौरीकुंड से ऊपर तक सब कुछ खच्चरों और मजदूरों द्वारा खड़ी
पहाड़ी रास्तों से ढोकर लाया जाता है।
कभी-कभी सिर्फ एक बोरी सामान पहुँचाने का खर्च ₹3000 तक हो जाता है।


विचारात्मक संवाद..,सुन्दर पोस्ट ।
ReplyDeleteसत्य वचन
ReplyDeleteसुन्दर पोस्ट
ReplyDelete