बुधुआ... बलराम अग्रवाल
“आइए, खाना खाइए बाबू साहब।”
“खाओ-खाओ, लंच टाइम का मजा लो।
मैं तो भाई कोठी के भीतर बैठूँगा थोड़ी देर।
लू के थपेड़े अपन से बर्दाश्त नहीं होते।” “...!”
“अच्छा, एक बात बता बुधुआ...”
“दो पूछिए बाबू साहब!”
“भाई, ये ईंटें ही ढोयी हैं
उम्र-भर या प्यार भी किया है कभी?”
“किया तो नहीं; लेकिन...”
“लेकिन क्या?” “हो गया था लड़कपन में...!”
“जिससे हुआ, उसे जताया भी कभी, या... ?”
“जताया भी और बताया भी; लेकिन...”
“लेकिन क्या?”
“प्यार था न बाबू साहब,
शादी में तब्दील नहीं हो पाया कमबख्त।...
यह बरगद देख रहे हैं?”
“हाँ!” “बस इसी की तरह बढ़ता-फैलता रहा...।
बाल-बच्चेदार हो गया हूँ,
लेकिन रहता उसी के साए में हूं.
लू का तो दूर तक निशान नहीं,
इतनी ठण्डी दवा देता है कि
...आत्मा हरी रहती है

बढ़िया रचना !
ReplyDelete