Showing posts with label वारिस की तलाश. Show all posts
Showing posts with label वारिस की तलाश. Show all posts

Saturday, January 20, 2018

लावारिस की गोद में वारिस

तू भी लावारिस है और मेरा भी नही कोई वारिस
एक दूसरे का अब हमको,बन कर रहना सहारा है

दर्द, भूख और जिंदगी के सितम, तुम पर पड़ने नही दूँगा
मेरी जिंदगी का अनमोल रिश्ता, मेरी मझधार का किनारा है

जिंदगी के हर सितम सहकर, हर ख़ुशी तुम्हारी खरीदूँगा
अब तू ही बनेगा मेरा वारिस, तू ही छोटा परिवार हमारा है

गोद ले लिया एक बचपन ने, दूसरे लावारिस बचपन को 
बया करती तस्वीर कहानी, लावारिस होना ही कसूर सारा है..!!
-लावारिस रचना
वारिस की तलाश