Sunday, November 29, 2026

839 ...पूरे टॉयलेट का MRI


एक डॉक्टर साहब की आधी रात को अचानक जब नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि उनका टॉयलेट पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है ।

उन्होंने अपनी पत्नी से कहा- मैं अभी प्लम्बर को बुलाता हूं !
पत्नी ने कहा- तुम प्लम्बर को रात को दो बजे मत बुलाओ , वो हरगिज़ नहीं आएगा ।
मैं तो बुलाऊंगा, हम भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाये....डॉक्टर साहब ने बड़े गर्व से कहा ।

बार बार अपनी पत्नी के मना करने के बाद भी डॉक्टर ने प्लम्बर को फोन किया, अपनी समस्या बताई और उसे रात को ही आने को कहा ।
प्लम्बर ने जब सुबह आने की बात की तो डॉक्टर ने बेहद गुस्से में भड़कते हुए फिर से वही बात कही- अगर मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं तो तुम क्यों नहीं आ सकते ?अंत में बहुत मज़बूर होकर आधी रात को प्लम्बर अपनी आंखों को मसलता हुआ डॉक्टर साहब के घर पहुंचा ।

डॉक्टर साहब ने उसे अपना ब्लॉक टॉयलेट दिखाया।
प्लम्बर कुछ देर तक सोचता रहा , फ़िर बाहर आया औऱ उसने अपने झोले से कुछ टैबलेट निकाली ।
फ़िर उसने दो टैबलेट टॉयलेट में डाली और डॉक्टर से कहा- हर आधे घंटे के बाद एक-एक बाल्टी पानी डालते रहना , अगर कोई फर्क नहीं पड़े तो सुबह फिर से मुझे फ़ोन करना , हो सकता है कि पूरे टॉयलेट का MRI करना पडे....... अब लाओ पूरे 3000 हज़ार रुपए......!! #indiasstory

Saturday, November 28, 2026

838 ...तो आप पापा से मिलने क्यों नहीं आई?

 एक सवाल ....


“पापा आ गए!...”
वह टीवी पर चल रहा अपना पसंदीदा कार्टून बीच में ही छोड़ कमरे से निकल कर बाहर बरामदे की ओर भागा।
उससे लगभग तीन साल बड़ी उसकी बहन जो उसके साथ ही कमरे में बिस्तर पर बैठकर कार्टून देख रही थी हमेशा की तरह वह भी उसके पीछे भागी।असल में पिता के द्वारा एक खास अंदाज में घर के मुख्य द्वार की कुंडी खोलने की आवाज को वह पहचानता था और शाम के वक्त यही उसके पिता के दफ्तर से लौटने का वक़्त भी तो होता था!
इसलिए मुख्य द्वार पर इस वक्त हल्की सी आहट होते ही उसके कान खड़े हो जाते थे और हर रोज की तरह आज भी वही हुआ!

पिता दफ्तर से लौट आए थे और इंतजार में बैठे बच्चों को गले लगा पुचकारने के बाद दफ्तर का बैग एक ओर रख एक नजर रसोई की ओर झांक हाथ मुंह धोने के लिए गुसलखाने की ओर बढ़ गए थे।
दोनों बच्चे एक बार फिर से वापस उसी कमरे में पहुंच गए थे जहां सामने टीवी पर उनका पसंदीदा कार्टून प्रोग्राम चल रहा था।

इधर बड़ी बहन उछल कर बिस्तर पर बैठ एक बार फिर से टीवी पर चल रहे अपने पसंदीदा प्रोग्राम को देखने में व्यस्त हो गई थी।
लेकिन लगभग चार वर्ष का उसका छोटा भाई कुछ सोचते हुए उस कमरे से निकल कर रसोई की ओर मुड़ गया था।
इधर रसोई में कोई खास व्यंजन तैयार करने में व्यस्त माँ की नजर अचानक अपने बेटे पर पड़ी तो वह धीरे से मुस्कुराई…
“कुछ चाहिए?...”
अपना सिर ‘ना’ में हिला वह अपनी मां के चेहरे की मुस्कान की गहराई को पढ़ने की कोशिश करता अचानक अपनी मां से एक सवाल पूछ बैठा…
“मांँ! तुम पापा से गुस्सा हो?”
बच्चे के मुंह से अचानक यह सवाल सुनकर माँ चौंक गई…
“नहीं तो!...”
“तो आप पापा से मिलने क्यों नहीं आई?”
हर रोज अपने पति के दफ्तर से वापस आने की आहट पाकर चेहरे पर मुस्कान लिए अपने दोनों बच्चों के पीछे-पीछे बरामदे तक आने वाली मां मासूम बेटे के मुंह से यह सवाल सुनकर समझ गई कि रसोई की व्यस्तता में उसने आज बरसों पुरानी अपनी जिस आदत को अनजाने में ही नजरअंदाज किया है बेटे ने उसकी आदत में अचानक आए उस बदलाव को बारीकी से पकड़ लिया है।
पुष्पा कुमारी ‘पुष्प'
पुणे (महाराष्ट्र)
17/11/26

Saturday, November 21, 2026

837..समय बहुत कठोर न्यायाधीश होता है।

 मैं गाँव गया था… माँ को लाने  


मैं जैसे ही दरवाज़े पर पहुँचा, पत्नी चीखकर बोली, ,.“आज पूरा दिन कहां थे तुम? ऑफिस में भी पता किया, उन्होंने कहा तुम आज गए ही नहीं!”।  

मैं थोड़ा हिचकिचा कर बोला,  ,..“वो… मैं दरअसल…”।
पत्नी ने मेरी बात पूरी होने से पहले ही गुस्से में कहा, ,“बात मत घुमाओ! मैं सब समझती हूँ!
और ये बैग? पुराने कपड़ों से भरा बैग कहाँ से लाए?”

मैंने एक लंबी सांस लेकर शांत स्वर में कहा,  “मैं गाँव गया था… माँ को लाने।”
पत्नी का चेहरा एक पल में बदल गया। आँखें फैल गईं। हैरानी और झुंझलाहट भरी आवाज़ में बोली ,..“क्या कहा? तुम्हारी माँ? तुम उन्हें यहाँ ले आए?”

उसकी आँखों में जैसे आग जल रही थी। .. “वो तुम्हारे भाई के घर पर तो थीं, वहीं रह सकती थीं! यहाँ फिर क्यों? इस छोटे से फ्लैट में, जहां बच्चे की किताबें रखने तक की जगह नहीं!”
मैंने धीरे से कहा,...“वहाँ अब उनका रहना संभव नहीं था।”

पत्नी गुस्से से काँपते हुए बोली, ,... ..  “यहाँ क्या स्वर्ग है? सात हज़ार रुपये में घर चलाती हूँ, बच्चे की फीस, बाज़ार, बिल—सब कुछ का बोझ मेरे ऊपर है! अब एक बुजुर्ग और?”
पत्नी की बातों के बीच कमरे के कोने में सफेद साड़ी पहने मेरी बूढ़ी माँ काँपते हाथों से चेहरा ढककर रो रही थीं। उनकी आँखों में आँसू थे, चेहरे पर शर्म और बेबसी साफ झलक रही थी।
मैंने धीमे स्वर में कहा, ,..“भाई और भाभी ने उन्हें घर से निकाल दिया। इसलिए मैं खुद जाकर उन्हें ले आया।”

पत्नी अभी भी गुस्से में थी, लेकिन अचानक माँ का चेहरा देखकर ठिठक गई। 
उसकी आँखें फैल गई, होंठ कांप उठे.. “माँ… तुम?”

बूढ़ी माँ ने चेहरा उठाकर देखा। आँखों में थकान, चेहरे पर दर्द। धीरे से बोलीं, .. “हाँ बेटी, तेरे भाई और बहू ने कहा कि मैं उन पर बोझ बन गई हूँ। अब बता, कहाँ जाऊँ?”
पत्नी के मुँह से अब एक शब्द भी नहीं निकल रहा था। हाथ काँप रहे थे, आँखों से आँसू बह रहे थे। वह मेरी तरफ देखकर फुसफुसाई, ,...   “तुमने पहले बताया क्यों नहीं?  तुम्हारी हो या मेरी पर माँ तो माँ होती है!”

कमरे की हवा जैसे एक पल के लिए थम गई।
बूढ़ी माँ ने धीरे से कहा, .“नहीं बेटी, मैं यहाँ नहीं रहूँगी। मुझे वृद्धाश्रम छोड़ आओ।”
हम सब एक साथ चौंक पड़े। पत्नी अविश्वास से बोली, ,..“माँ! आप ऐसा क्यों कह रही हैं?”
माँ कांपती आवाज़ में बोलीं,..“जिस घर में एक माँ को जगह नहीं मिलती, वहाँ दूसरी माँ का रहना भी ठीक नहीं। मैं जानती हूँ, मैंने सिर्फ एक बेटा ही नहीं, एक बेटी भी पैदा की है
जो आज अपनी माँ की जगह समझ नहीं पा रही। इसलिए मेरे रहने की सही जगह वृद्धाश्रम ही है।” 

उनकी आवाज़ में गुस्सा नहीं था, सिर्फ गहरी शांति और अथाह पीड़ा थी।
उन्होंने आगे कहा,  “लेकिन एक बात हमेशा याद रखना बेटी, समय बहुत कठोर न्यायाधीश होता है। आज जैसे मैं बोझ बन गई हूँ, कल शायद तुम भी किसी की नज़रों में बोझ बन जाओ। तब समझोगी कि एक माँ का दिल कितना बड़ा होता है, 
जो अपने बच्चों को हर हाल में माफ कर देती है।”

पत्नी की आँखों से आँसू लगातार बहने लगे। वह ज़मीन पर बैठ गई, माँ के पैरों पर सिर रखकर रोते हुए बोली,.. “माँ, मुझे माफ कर दो। मैं समझ नहीं पाई कि माँ सिर्फ बच्चे को जन्म नहीं देती, वह पूरे घर को जीवित रखती है।”

माँ ने उसके सिर पर हाथ रखा और कांपती आवाज़ में कहा,
“माफ करने जैसा कुछ नहीं बेटी। समय ही सब सिखा देता है। माँ तो आखिर माँ ही रहती है
उसे बस अपने बच्चों की खुशी चाहिए।”

कमरे में अब सिर्फ रोने की आवाज़ थी। बाहर बारिश की बूंदें टप-टप गिर रही थीं,
जैसे आसमान भी उस भूली हुई माँ के लिए रो रहा हो।



सच तो यह है, जिस घर में माँ के लिए जगह नहीं होती,
उस घर में कभी सच्ची शांति नहीं बसती। माँ सिर्फ एक इंसान नहीं होतीं ..
वह आशीर्वाद होती हैं, घर की आत्मा होती हैं।

Friday, November 20, 2026

836 ... जब एक हिंदू को ईसाई बनाने का प्रयास किया गया

 जब एक हिंदू को ईसाई बनाने का प्रयास किया गया

जनवरी में मैं गोवा गया था तो शौकिया तौर पर मैं वहां के एक प्रसिद्ध चर्च भी चला गया. मुझे भी जरा कुछ ज्यादा ही आनन्द आता है धर्म पर चर्चा में और वहां उनकी प्रार्थना एवं अन्य कुछ बातों में अपनी रूची दिखानी शुरु की. वहां एक ईसाई जो कि वेश-भूषा से कोई फादर टाईप ही लग रहा था, मेरे गले मे जनेऊ देख कर समझ गया कि मैं एक हिन्दू हूं इसीलिये उसने मुझे भी ईसाई बनाने और शीशे में उतारने की कोशिश करते हुए कहा कि, “देखो बेटे बुरा मत मानना लेकिन दरअसल सच पूछो तो हिन्दू धर्म और इस्कॉन पर प्रतिबन्ध लगा दिया जाना चाहिये. क्योंकि यह श्रीकृष्ण को महिमा मंडित करते हैं. जबकि श्रीकृष्ण ने 16108 विवाह किये थे. जिससे सिद्ध होता है कि श्रीकृष्ण एक चरित्रहीन व्यक्ति थे. इसीलिए यीशु ही तुम्हें सही राह दिखा सकते हैं.”

उसकी बातें सुनते ही मेरे तन-बदन में आग लग गयी परन्तु ऊपरी तौर पर मैंने उसे बहुत ही शांतचित्त होकर के बोला, “देखिये पादरी जी मैं आपको अपना फादर तो बोल नहीं सकता. क्योंकि मैं कोई सेक्यूलर नहीं बल्कि सनातनी हूं, और हिन्दुओं का एक ही बाप होता है. आप ईसाईयों की तरह हर चर्च में हमारे बाप यानि कि फादर नहीं होते हैं. और, जहां तक रह गयी बात भगवान कृष्ण की शादियों की तो आप सिर्फ मुझे इतना बता दो कि आपके इस कथित रूप से ‘पवित्र’ ईसाई धर्म में नन बनते समय लडकियां क्या शपथ लेती हैं?”

मेरे इतना कहते ही वो मेरा मुंह देखने लगा परन्तु कुछ नहीं बोला. मैंने उससे दो तीन बार वही सवाल पूछे, परन्तु वो चुप रहा.

अंततः मैंने उससे कहा, “कोई बात नहीं पादरी जी, मैं बता देता हूं. पूरे विश्व में नन बनते समय कुंवारी लड़कियां यह शपथ लेती हैं कि मैं जीजस को अपना पति स्वीकार करती हूं और उनके अलावा किसी अन्य पुरुष से शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाऊंगी."

तो कृपया अब आप मुझे बतायें कि आज से पहले कितनी लाखों-करोड़ों ननों ने जीसस से विवाह किया और भविष्य में भी ना जाने कितनी ननें विवाह करेंगी? तो आपकी बात को आप पर ही लागू करते हुए क्यों ना, सबसे पहले पूरे विश्व में ईसाईयों और ईसाई धर्म पर प्रतिबन्ध लगा दिया जाए?”

उसके बाद वो पादरी मुझे कुछ नहीं बोला और चुप-चाप सर झुका कर मेरे पास से चला गया. तो पूरी कहानी का सार यह है कि सिर्फ खुद के ही घर को जानना पर्याप्त नहीं होता है. अड़ोस-पड़ोस की जानकारी भी रखा करें ताकि लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके.

अज्ञात की वॉल से साभार

Thursday, November 19, 2026

835 ...हम अब खुद्दारी से जीना चाहते है! हमारे गांव में मिडिल स्कूल खुल जाए!

 साक्षरता 

अभी दिन के दस बजे है ! बाहर निकले तो लगा भट्टी में झोंक दिया गया है। 
गांव के लिए निकले मुखिया दंपत्ति जिनके बच्चे शहर में रह आत्मनिर्भर हो! 
अपने माता पिता से कह रहे अपना ध्यान रखना अब गांव में एक चबूतरे मंदिर के सिवा है क्या? 
जिद्द में अपनी बची विरासत देखने निकल पड़े?

धूप में काम करते हुए मजदूर, सड़क बनाती हुई महिलाएं।उनके चेहरे में
पहचान अभिवादन की ख़ुशी और मुस्कान दोनों साथ-साथ रहते हैं।
तब लगता है कितना अंतर है परिस्थितियों में ? हम बंद कमरों में सुविधाओं
के साथ पड़े रहते हैं! 
यही परिस्थितियां इंसान को मजबूत भी बनती है !
और कमजोर भी।आज हम दिल से थका महसूस करते है !

मुखिया ने कहा वो कैसे ?
क्या हम इन कमजोर वर्ग के लोगों की कुछ मदद कर पा रहे हैं? 
बाहर निकल कर देखो ! घर के बने चबूतरे में सब्जी साग टमाटर बाजार लगा है ! 
हमारे साथ जा रहे बच्चों ने कहा - कान आँख मुंह सर ढँक लीजिएगा,पानी,
आम का पना,प्याज साथ रखें है ना ,

काम समाप्त कर लौट जाइएगा ना !ए सी में रहने की जो आदत है । 
बच्चों ने कहा- जैसा रहो वैसी आदत हो जाती है । गाँव घर पहुंचते ही बच्चों महिलाओं को देख स्कार्फ चश्मा सब निकाल! रख दिया । उनके साथ जैसे ही चलने लगे ,
थोड़ी देर तकलीफ़ महसूस हुआ ! फिर आदत हो गई खुली हवा गर्म तालाब
मंदिर पेड़ के नीचे बोरा बिछा बैठ गए , महिलाए सिर पल्लू लिए चावल पापड़ बना रही थी
कह रही थी गांव में मजदूरी का समय गर्मियों में सुबह ५ बजे दो बजे तक होता ! 

हमें विराने पड़े घर की चाबी सौंपी बच्चों को अक्ति त्योहार गुड्डा गुड्डी की शादी खेल कूद
पचीसा ,बिलस ,कौड़ी खेलने जगह दी सामने चबूतरे में साग सब्जी बेचने बैठने की जगह दी , 
उन्हें लगा हम इस घर चबूतरा का सौदा करने आए!

घर मंदिर दरवाजा हमेशा गांव वालों के कार्यक्रम के लिए खुला ही रहता
हम सब से स्नेह भी उतना करते बच्चों के कुछ ना कुछ लेकर आते जाते है ! 
आज जब उन्ही बच्चों को हम जब सौ सौ के नोट निकाल तीज त्योहार के भेंट दिया ! 

स्वयं सहायता समूह की महिलाए बच्चों के साथ कहने लगी! इन बच्चों को
अब इसकी जरूरत नही है! कहते है 
हम अब खुद्दारी से जीना चाहते है! हमारे गांव में मिडिल स्कूल खुल जाए! 

-अनिता शरद झा 

Wednesday, November 18, 2026

834 .....ओह माय गॉड! मेरी क्लासमेट मीना यहाँ काम करती है !

कभी किसी अंधे को हल्के में ना लें
एक अँधा आदमी एक फाइव स्टार होटल में गया !



होटल मैनेजर ने उससे पूछा :- ये हमारा मीनू है, आप क्या लेंगे सर?
अंधा आदमी :- मैं अँधा हूँ, आप मुझे अपनी किचन से चम्मच को आपके खाने के आइटम में डुबोकर ला दें, मैं उसे सूंघ कर आर्डर कर दूँगा!

मैनेजर को यह सुनकर बड़ा ही आश्चर्य हुआ
उसने मन ही मन में सोचा कि कोई आदमी सूंघकर कैसे बता सकता है 
कि हमने आज क्या बनाया है!

मैनेजर ने जितनी बार भी अपने अलग-अलग खाने के आइटम में चम्मच डुबोकर 
अंधे आदमी को सुंघाई, अंधे ने सही बताया कि वो क्या है और 
अंधे ने सूंघ कर ही खाने का ऑर्डर किया !

हफ्ते-भर यही चलता रहा! अँधा सूंघकर ऑर्डर देता और खाना खा कर चला जाता !
एक दिन मैनेजर ने अंधे आदमी की परीक्षा लेने की सोची कि 
यह सब एक अँधा आदमी सूंघकर कैसे बता सकता है ?

मैनेजर किचन में गया और अपनी पत्नी मीना से बोला कि 
तुम चम्मच को अपने होठो से गीला कर दो !

मीना ने चम्मच को अपने होठों पर रगड़ कर चम्मच मैनेजर को दे दी!
मैनेजर ने वो चम्मच अंधे आदमी को ले जा कर दी और बोला, 
बताओ आज हमने क्या बनाया है ?
अंधे आदमी ने चम्मच को सूंघा और बोला 

ओह माय गॉड! मेरी क्लासमेट मीना यहाँ काम करती है !

मैनेजर बेहोश ......... 

Monday, November 16, 2026

833 .. रॉन्ग नंबर




एक घर के मोबाइल नंबर पर “रॉन्ग नम्बर” से कॉल आई.. घर की एक औरत ने कॉल रिसीव की तो सामने से किसी अनजान शख्स की आवाज़ सुनकर उसने कहा ‘सॉरी रॉन्ग नम्बर’ और कॉल डिस्कनेक्ट कर दी.. उधर कॉल करने वाले ने जब आवाज़ सुनी तो वो समझ गया कि ये नम्बर किसी लड़की का है, अब तो कॉल करने वाला लगातार रिडायल करता रहता है पर वो औरत कॉल रिसीव न करती। फिर मैसेज का सिलसिला शुरू हो गया जानू बात करो न!!
मोबाइल क्यों रिसीव नहीं करती..?

एक बार बात कर लो यार! उस औरत की सास बहुत मक्कार और झगड़ालू थी.. इस वाकये के अगले दिन जब मोबाइल की रिंग टोन बजी तो सास ने रिसीव कर लिया.. सामने से उस लड़के की आवाज सुनकर वो शॉक्ड रह गई, लड़का बार बार कहता रहा कि जानू! मुझसे बात क्यों नहीं कर रही, मेरी बात तो सुनो प्लीज़, तुम्हारी आवाज़ ने मुझे पागल कर दिया है, वगैरह वगैरह… सास ने ख़ामोशी से सुनकर मोबाइल बंद कर दिया जब रात को उसका बेटा घर आया तो उसे अकेले में बुलाकर बहू पर बदचलनी और अनजान लड़के से फोन पर बात करने का इलज़ाम लगाया..
पति ने तुरन्त बीवी को बुलाकर बुरी तरह मारना शुरू कर दिया, जब वो उसे बुरी तरह पीट चुका तो माँ ने मोबाइल उसके हाथ में दिया और कहा कि इसमें नंबर है तुम्हारी बीवी के यार का.. पति ने कॉल डिटेल्स चेक की फिर एक एक करके सारे अनरीड मैसेज पढ़े तो वो गुस्से में बौखला गया.. उसने तुरन्त बीवी को रस्सी से बाँधा और फिर से बेतहाशा पीटने लगा और उधर माँ ने लड़की के भाई को फोन किया और कहा कि हमने तुम्हारी बहन को अपने यार से मोबाइल पर बात करते और मैसेज करते हुए पकड़ लिया है.. जिसने तुम्हारी इज्जत की धज्जियां बिखेर दीं…
खबर सुनकर तुरन्त उस लड़की का भाई और उसकी माँ भी वहां पहुँच गये.. पति और सास ने इल्जाम लगाये और ताने मारे तो लड़की के भाई ने भी उसे बालों से पकड़कर खूब पीटा.. लड़की कसमें खाती रही, झूठे इलज़ाम के लिये चीखती चिल्लाती रही, अपनी सफाई देती रही जाहिल और शैतान सास और पति के आगे बेबस रही… लड़की की माँ ने अपनी बेटी से कहा कि भारतीय होकर गीता पर हाथ रखकर कसम खाओ, तो उसने नहाकर फ़ौरन सबके सामने गीता पर हाथ रखकर कसम भी खाई, मगर शैतान सास ने इसे भी नकार दिया और कहा कि जो अपने पति से गद्दारी कर सकती है तो उसके लिये गीता की कसम भी कोई मुश्किल काम नहीं है..
इसके साथ पति ने वो सारे मैसेज उसके भाई को दिखाये जो लड़के ने लड़की को करने के लिये किये थे.. सास ने मक्कार और चालाक कहकर आग पर घी डाल दिया.. लड़की के भाई को गुस्सा आया और उसका पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा, उसने तुरन्त पिस्तौल निकाली और लड़की के सिर में चार गोलियां दाग दी और इस तरह एक “ रॉन्ग नंबर” ने एक खानदान उजाड़ दिया.. 3 बच्चों को अनाथ कर दिया.. जब लड़की के दूसरे भाई को खबर हुई तो उसने अपने भाई भाभी और बहन के शौहर और सास के साथ उस अनजान नम्बर पर FIR दर्ज कर दी..
पुलिस साइबर ने जब मोबाइल की जांच की तो मालूम हुआ कि लड़की ने सिर्फ एक बार उस रान्ग नम्बर को रिसीव किया था, इसके बाद उस नम्बर से वो कॉल और मैसेज के जरिये लड़की को फंसाने के चक्कर में लगा रहा.. सारी बातें साफ होने के बाद जब दूसरे भाई को खबर हुई जिसमें बहन को गोली मारी थी तो उसने उसी वक़्त जेल में ख़ुदकुशी कर ली और रॉंन्ग नम्बर मिलाने वाले लड़के को पुलिस ने पकड़कर हवालात में डाल दिया और इस तरह एक “रॉंन्ग नम्बर” ने सिर्फ तीन दिनों में एक औरत को उसके 3 बच्चों से पूरी ज़िन्दगी के लिये दूर कर दिया और अगले 13 दिनों के अन्दर 3 बच्चे अनाथ और 2 खानदान तबाह और बर्बाद हो गये।
ज़रा सोचिये और बताइये कि कसूरवार कौन..??
1- रॉन्ग कॉल वाला
2- सास
3- शक्की पति..
4- गैरतमंद भाई
5- मोबाइल
आप सब लोग गौर से सोच कर जवाब जरूर दीजियेगा और वो पति और भाई लोग से सविनय निवेदन है की किसी भी औरत पर इल्जाम लगाने से पहले सच्चाई जान ले तब फैसला करें क्योंकि पत्नियां और बेटियां ऐसी नहीं होती। और वो लोग जो रॉन्ग नंबर जान कर भी किसी महिला के पास फोन बार बार करते है, उन्हें खुद समझना चाहिए कि हमारे घर में भी एक माँ बहन बेटी है। सब का सम्मान करे।

रॉन्ग नंबर जान कर भी किसी महिला के पास फोन बार बार करते है, उन्हें खुद समझना चाहिए कि हमारे घर में भी एक माँ बहन बेटी है। सब का सम्मान करे।