Sunday, November 29, 2026

839 ...पूरे टॉयलेट का MRI


एक डॉक्टर साहब की आधी रात को अचानक जब नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि उनका टॉयलेट पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है ।

उन्होंने अपनी पत्नी से कहा- मैं अभी प्लम्बर को बुलाता हूं !
पत्नी ने कहा- तुम प्लम्बर को रात को दो बजे मत बुलाओ , वो हरगिज़ नहीं आएगा ।
मैं तो बुलाऊंगा, हम भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाये....डॉक्टर साहब ने बड़े गर्व से कहा ।

बार बार अपनी पत्नी के मना करने के बाद भी डॉक्टर ने प्लम्बर को फोन किया, अपनी समस्या बताई और उसे रात को ही आने को कहा ।
प्लम्बर ने जब सुबह आने की बात की तो डॉक्टर ने बेहद गुस्से में भड़कते हुए फिर से वही बात कही- अगर मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं तो तुम क्यों नहीं आ सकते ?अंत में बहुत मज़बूर होकर आधी रात को प्लम्बर अपनी आंखों को मसलता हुआ डॉक्टर साहब के घर पहुंचा ।

डॉक्टर साहब ने उसे अपना ब्लॉक टॉयलेट दिखाया।
प्लम्बर कुछ देर तक सोचता रहा , फ़िर बाहर आया औऱ उसने अपने झोले से कुछ टैबलेट निकाली ।
फ़िर उसने दो टैबलेट टॉयलेट में डाली और डॉक्टर से कहा- हर आधे घंटे के बाद एक-एक बाल्टी पानी डालते रहना , अगर कोई फर्क नहीं पड़े तो सुबह फिर से मुझे फ़ोन करना , हो सकता है कि पूरे टॉयलेट का MRI करना पडे....... अब लाओ पूरे 3000 हज़ार रुपए......!! #indiasstory

No comments:

Post a Comment