Showing posts with label 627. Show all posts
Showing posts with label 627. Show all posts

Wednesday, February 10, 2021

627 ...भरी है टोकरी दिल के, टुकड़े से यहां देखो


हैप्पी टेडी डे
आज वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन है.
यह दिन वैलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन है.
इस दिन ज्यादातर प्रेमी जोड़े
अपने पार्टनर को
इंप्रेस करने के लिए
टेडी बियर गिफ्ट करते हैं.

अहम आवरण वही गिराए
सहज ही सुख राह पर लाये
एक आस विश्वास वही है
उससे दिल की बात कही है
वरना कौन सहारा  जग में
किसी ठौर नहीं मुक्ति आती


भले... गहना बल का है क्षमा
किन्तु
नहीं हर बार।
अन्त होना अनिवार्य तब
जब शिशुपाल करे
अति... जब-तब।


उजालों में लोग पढ़ते हैं दूसरों के
आविष्कार, अंदर की कहानियों
को उघाड़ता है अन्धकार,
मुख़बिर की तरह
पीछा करती हैं
परछाइयां,
और हम
भागते हैं, माया के पीछे


अपने अंगों की सुरक्षा
हर जीव करता है
तभी तो हिमपात के पहले
पेड़ों से पत्ता झरता है।


निज टूटे हुए दिल ले,
सभी मेरे पास आते हैं।
हम जोड़ेगे इसे ठीक से,
लिए विश्वास आते हैं।
भरी है टोकरी दिल के,
टुकड़े से यहां देखो,
इन्हीं टुकड़ों को ले मायूस,
बड़े उदास आते हैं।
......
बस
शायद कल फिर
दीदी चेन्नई गई है
सादर