Showing posts with label 764. Show all posts
Showing posts with label 764. Show all posts

Friday, September 17, 2021

764..जन्म-दिवस पर आपको, नमन हजारों बार

सादर अभिवादन 



आज जन्म दिन

आदरणीय विश्वरत्न नरेन्द्र मोदी जी का
नरेंद्र मोदी भारत के अब तक के सबसे परिवर्तनकारी प्रधानमंत्री रहे हैं। 
लोकप्रियता और पराक्रम में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और 
इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। 
सुधारों में वह पी.वी. नरसिम्हा राव और अटल बिहारी वाजपेयी का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने भारतीयों में ऐसी आकांक्षा जगाई, 
जैसी पहले कभी नहीं देखी गई थी। 
मोदी के नेतृत्व में, भारत ने सबसे बड़ा सत्ता परिवर्तन देखा, 
जिसमें बी.जे.पी. का उदय सत्ताधारी दल के रूप में एक 
नई राजनीतिक कहानी तथा शैली के रूप में हुआ, 
जिसने कांग्रेस की छह दशकों की श्रेष्ठता को समाप्त कर दिया।

दामोदर नर इन्द्र से, ऊँचा माँ का भाल।
अभिनन्दन जग कर रहा, ले पूजा का थाल।।
जन्म-दिवस पर आपको, नमन हजारों बार।
दीर्घ आयु की कामना, करता दोहाकार।।




क्या होता तो दिखता क्या है
भरम यवनिका डाल रहे
लाठी वाले भैंस नापते
निर्बल अत्याचार सहे
दूध फटे का मोल लगाया
ऐसा भी व्यापार किया।।



“ माँ देखो ,बेशुमार किरणों के साथ चकरी पूरे आँगन में चक्कर लगाती हुई घूमती है तो लगता है जैसे यह विष्णु भगवान का चक्र है जो अँधेरे को काट रहा है । या अँधेरे की नदी में बेहद चमकीला भँवर है जो धारा को अवरुद्ध कर फैलता जा रहा है या फिर आसमान से बिछडा कोई सितारा है जो जमीन पर गिर कर आकुल हुआ घूम रहा है .”




नेह का आनन्द है या बिछुड़ने की त्रासना।
कौन विश्लेषण करे या संश्लेषण में जुटे,
कर रहा अव्यक्त की जैसे सतत आराधना।
जिस घड़ी से आ गया सानिध्य में तेरे प्रिये!
हो गया मैं पतन या उत्थान के भय से परे।
इस दशा में कौन तुमको दूर अपने से करे।



रोम-रोम में
जिसके
एहसास की नम माटी में
अँखुआये थे
अबतक तरोताज़ा हैं
साँसों में घुले
प्रेम के सुगंधित फूल ।
....
आज मैं..
देवी जी अपने मोबाईल की पूजा करने में लगी है
आपके प्रसाद के दर्शन भी होंगे
सादर